सिद्धार्थनगर : क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ आगामी त्यौहार गोवर्धन पूजा भैया दूज व छठपूजा के दृष्टिगत शांति व्यवस्था सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु थाना शोहरतगढ़ के कस्बा शोहरतगढ़ में पैदल गश्त चेकिंग किया गया।
डा• अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में आज दिनांक 09.11.2026 को प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ आगामी त्यौहार गोवर्धन पूजा भैया दूज व छठ पूजा के दृष्टिगत शांति व्यवस्था सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु थाना शोहरतगढ़ के कस्बा शोहरतगढ़ में पैदल गश्त चेकिंग किया गया तथा आम जनमानस मे सुरक्षा का एहसास कराते हुए आपस में सौहार्द बनाये रखने हेतु अपील की गयी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ शेषमणि पाण्डेय सहित पुलिस के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।










