PHM NEWS

मिशन शक्ति अभियान के तहत इटवा पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

प्रकाशित: 07 Jul 2026

सिद्धार्थनगर इटवा PHM NEWS

जनपद सिद्धार्थनगर में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत सोमवार को थाना इटवा पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम कमदालालपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

इस दौरान मिशन शक्ति टीम ने गांव की महिलाओं एवं बालिकाओं को एकत्रित कर महिला सुरक्षा महिला संबंधी अपराध, साइबर फ्रॉड, नए आपराधिक कानून, महिला सशक्तिकरण तथा बहू-बेटी सम्मेलन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताते हुए सतर्क रहने की अपील की गई।

टीम ने महिलाओं को विभिन्न आपातकालीन एवं सहायता हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी जिनमें 112 पुलिस आपातकालीन सेवा 1090 वूमेन पावर लाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1930 साइबर हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 102/108 स्वास्थ्य एवं एंबुलेंस सेवाएं प्रमुख हैं।

जागरूकता कार्यक्रम में उपनिरीक्षक गोपाल, मुख्य आरक्षी प्रदीप यादव, सचिंद्र भारती आरक्षी सतीश यादव नितिन यादव तथा महिला आरक्षी साधना यादव सहित मिशन शक्ति टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

रिपोर्टर अर्जुन कुमार अग्रहरी PHM NEWS