सिद्धार्थनगर: आगामी धनतेरस दीपावली लक्ष्मी पूजा और छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना शोहरतगढ़ परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने की।
बैठक में थाना क्षेत्र के मूर्तिकारों पूजा आयोजकों, डीजे संचालकों संभ्रांत नागरिकों एवं धर्मगुरुओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान अधिकारियों ने शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया तथा आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की।
क्षेत्राधिकारी ने पूजा आयोजकों एवं डीजे संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान प्रशासनिक नियमों का पालन किया जाए और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए।
बैठक में प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ शेषमणि पाण्डेय सहित थाना के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
PHM NEWS हर खबर सच के साथ।











