सोमवार, 09 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
2017 से 2026 तक न्याय की आस में भटकता गरीब परिवार, जमीन विवाद में राजस्व विभाग पर गंभीर आरोप स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी दीपावली और छठ पूजा को लेकर शोहरतगढ़ थाने में पीस कमेटी की बैठक दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार सिद्धार्थनगर पुलिस ने भेजा न्यायालय भारत-नेपाल सीमा पर पटाखों की बड़ी खेप बरामद शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार दीपावली और छठ पूजा को लेकर एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन सड़क पर उतरे : सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
सिद्धार्थनगर न्यूज़

भूमि विवादों का मौके पर जाकर करें निस्तारण: जिलाधिकारी : शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक परेशान न करने की हिदायत

शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक परेशान न करने की हिदायत
siddharth-nagar-news-ine-hindi

सिद्धार्थनगर : 10 अक्टूबर। शासन की मंशा के अनुरूप शनिवार को थाना कपिलवस्तु में संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जीएन की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित किया कि भूमि विवाद, वरासत और बंटवारे से संबंधित मामलों में मौके पर जाकर निष्पक्ष तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों को नाली चकरोड, जमीन के बंटवारे, अवैध कब्जे तथा पट्टे से जुड़े मामलों में शिकायतकर्ता की मौजूदगी में मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जरूरत पड़ने पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर विवादों का समाधान कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिक से अधिक प्रकरणों का निस्तारण किया जाए और मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं से आपसी सौहार्द बनाए रखने और विवादों को लेकर लड़ाई-झगड़ा नहीं करने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर जाकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी नौगढ़ निखिल चक्रवर्ती थानाध्यक्ष कपिलवस्तु, hai राजस्व निरीक्षक लेखपाल तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Arjun Kumar Agrahari
Arjun Kumar Agrahari

S/O Krishna Prasad Ward No. 3, Gandhi Nagar Post: Shohratgarh Shohratgarh, Siddharthnagar Uttar Pradesh - 272205

यह भी पढ़ें

लापरवाही बरतने वाले आशा एएनएम और सीएचओ को नोटिस जारी करने के निर्देश
आरोपी अब्दुल रऊफ के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(1) 351(3) और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज था मुकदमा
खुनुवा बॉर्डर पर संयुक्त चेकिंग के दौरान 50.800 किलो पटाखे और होंडा साइन मोटरसाइकिल बरामद
मंडल प्रभारी रवींद्र वर्मा की मौजूदगी में हुई बैठक, जिला महामंत्री पवन मिश्रा के पिता के निधन पर पदाधिकारियों ने जताया शोक।

अन्य खबरें

मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
धनतेरस-दीपावली पर ढेबरुआ पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का अंबेडकर सभागार में हुआ सजीव प्रसारण
बढ़नी में 70 सफाई कर्मचारियों का सम्मान विधायक विनय वर्मा ने बांटे दीपावली के उपहार
कठेला समयमाता थाने में दीपावली और छठ पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक
सिद्धार्थनगर थाने में दीपावली को लेकर पीस कमेटी की बैठक
बांसी में दीपावली और छठ पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक
सिद्धार्थनगर में उद्योग-व्यापार बंधु बैठक व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश