Today sirohi-hindi-News Rajasthan Phm News sirohi
अमृता हाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दी निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी
सिरोही। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही द्वारा जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग, सिरोही के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय अमृता हाट 2026 कार्यक्रम के दौरान विधिक जागरूकता के लिए एक स्टॉल लगाया गया। यह स्टॉल सचिव श्रीमती सावित्री आनंद निर्भीक के निर्देशन में लगाया गया।
स्टॉल के माध्यम से आमजन को राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही द्वारा संचालित निःशुल्क विधिक योजनाओं एवं कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी लोगों को अवगत कराया गया।
इस दौरान नालसा लॉन्ग टर्म तालमेल संवाद, नालसा जागृति, नालसा आशा, नालसा सुरक्षा, बाल विवाह रोकथाम, POCSO Act तथा नालसा राज्य योजना पीड़ित प्रतिकर योजना 2011 के संबंध में जानकारी दी गई और जागरूकता के पंपलेट वितरित किए गए। साथ ही आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च 2026 के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
स्टॉल पर आने वाले नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा विभिन्न विधिक योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस प्रकार अमृता हाट 2026 के माध्यम से आमजन में विधिक जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेश गोयल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक, महिला एवं बाल अधिकारिता विभाग के अधिकारी, वन स्टॉप सेंटर के कार्यकर्ता तथा प्राधिकरण के कर्मचारी व न्याय रक्षक उपस्थित रहे।