राहुल गांधी के जन्मदिन पर सिरोही में उत्साह, राहुल कुमार रावल को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारीसिरोही। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर सिरोही जिले में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला...
राहुल गांधी के जन्मदिन पर सिरोही में उत्साह, राहुल कुमार रावल को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
सिरोही। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर सिरोही जिले में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर बधाई पोस्टर लगाकर राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इसी दौरान सिरोही के युवा नेता राहुल कुमार रावल को असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (KKC), राजस्थान प्रदेश के कार्यकारी यूथ संगठन महासचिव पद की जिम्मेदारी दिए जाने पर समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की।
राहुल कुमार रावल लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति के बाद जिले में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी तथा शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर राहुल गांधी और राहुल कुमार रावल के संयुक्त बधाई पोस्टर भी लगाए गए, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहे।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि राहुल कुमार रावल अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए युवाओं एवं श्रमिकों के हितों के लिए प्रभावी रूप से कार्य करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।
PHM News, Sirohi Rajasthan रिपोर्ट : अनीश मेमन मोबाइल : 📲 +91 9672311965