Today sirohi-hindi-News Rajasthan phm news
सिरोही। केंद्रीय विधि व न्याय एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 14 फरवरी को सिरोही जिले के दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री मेघवाल प्रातः 10:45 बजे मानपुर हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे शांतिवन स्थित ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित शिवरात्रि महोत्सव के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहने की संभावना है।
शिवरात्रि महोत्सव के दौरान आध्यात्मिक प्रवचनों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। मंत्री मेघवाल कार्यक्रम में संबोधन भी देंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समारोह में सहभागिता के पश्चात वे दोपहर 12 बजे विशेष विमान से उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
मंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग सतर्क है तथा सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं।