PHM NEWS

Today sirohi-hindi-News Rajasthan

प्रकाशित: 27 Nov 2025

संविधान दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सिरोही 26 नवम्बर। राज्य निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार बुधवार को राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर जिले के विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 के नामांकित विद्यार्थियों,भावी मतदाताओं को प्रार्थना समय में वोट देने के संवैधानिक अधिकार, नैतिक मतदान एवं एसआईआर 2026 के बारे में जागरूक किया गया।

इस दौरान उन्हें अपने घर पर अपने अभिभावक, परिवारजन इत्यादि से राज्य में वर्तमान में जारी एसआईआर परिगणन प्रपत्र ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन भरे जाने तथा इसके महत्व के बारे में घर में चर्चा करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही शपथ भी दिलवाई गई।