Today sirohi-hindi-News Rajasthan
एसआईआर के तहत शत प्रतिशत कार्य करने वाले बीएलओ को किया सम्मानित
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी बीएलओ की सराहना करते हुए उनके कार्य को सभी के लिए प्रेरक बताया
सिरोही 25 नवम्बर। राज्य निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी अल्पा चौधरी ने मंगलवार को आत्मा सभागार में जिले में एसआईआर के तहत शत प्रतिशत कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी अल्पा चौधरी ने इस दौरान सम्बोधित करते हुए कहा कि शत प्रतिशत कार्य करने वाले सभी बीएलओ जिले के अन्य सभी बीएलओ के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं । उन्होंने कहा की सम्मानित होने वाले बीएलओ का काम सभी को उत्साहित करने वाला हैं। उन्होंने बीएलओ के द्वारा की हुई मेहनत की प्रशंसा करते हुए उन्हें अग्रिम जीवन के लिए शुभकामनांए दी साथ ही कहा कि जिन बीएलओ ने अपना शत प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है वे अन्य बीएलओ का सहयोग करे एवं कार्य पूर्ण करवाने में अपनी सहभागिता निभाएं इस दौरान उन्होनें सभी बीएलओ से उनके द्वारा जिस कार्य योजना से कार्य किया गया उसकी जानकारी ली तथा कार्य में होने वाली समस्याओं के बारे में भी जाना। कार्यक्रम में सभी बीएलओ को माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ राजेश गोयल, रेवदर ईआरओ राजन लोहिया, सिरोही एईआरओ जगदीश विश्नोई सहित अन्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र सिरोही से भाग संख्या 09 के बीएलओ इन्द्रसिंह, भाग संख्या 80 के रमेश कुमार, भाग संख्या 281 के वीरकाराम, रेवदर विधानसभा के भाग संख्या 56 के बीएलओ थानाराम, भाग संख्या 143 के मोहनलाल, भाग संख्या 149 के शिवराम मीणा, भाग संख्या 152 के दिनेश कुमार, भाग संख्या 46 के सतीश कुमार, भाग संख्या 144 के हेमाराम बावरी एवं आबूरोड(रेवदर विधानसभा) के प्रथम 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले भाग संख्या 253 में नियुक्त बीएलओ प्रागाराम को भी सम्मानित किया गया वहीं पिण्डवाडा-आबू विधानसभा के भाग संख्या 173 के बीएलओ अरूण वागेला, भाग संख्या 174 के कुलदीप मीणा व भाग संख्या 133 के बीएलओ गौरीशंकर का सम्मान जिला निर्वाचन अधिकारी अल्पा चौधरी द्वारा किया गया।