PHM NEWS

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरोही

प्रकाशित: 13 Mar 2026

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही में 11 पदों पर प्रतिनियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

सिरोही,13 मार्च 2026। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही द्वारा विभिन्न कार्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के रिक्त पदों को प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही, स्थायी लोक अदालत, सिरोही तथा जिले की विभिन्न तालुका विधिक सेवा समितियों में कुल 11 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के रिक्त पदों को प्रतिनियुक्ति के माध्यम से भरा जाएगा।

रिक्त पदों का विवरण इस प्रकार है –

(1).जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही 4 पद

(2).स्थायी लोक अदालत, सिरोही 2 पद

(3).तालुका विधिक सेवा समिति, शिवगंज  1 पद

(4).तालुका विधिक सेवा समिति, आबूरोड 1 पद

(5).तालुका विधिक सेवा समिति, रेवदर 1 पद

(6).तालुका विधिक सेवा समिति, पिंडवाड़ा 1 पद

(7).तालुका विधिक सेवा समिति, आबूपर्वत 1 पद

विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह नियुक्ति राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार की जा रही है। चयनित कर्मचारियों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार पारिश्रमिक देय होगा तथा उनकी सेवाएं संबंधित कार्यालयों में नियमानुसार ली जाएंगी।

इच्छुक कर्मचारी 23 मार्च 2026 को दोपहर 1:00 बजे तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही कार्यालय में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रपत्र जिला न्यायालय सिरोही की वेबसाइट https://districts.ecourts.gov.in/sirohi से डाउनलोड किए जा सकते हैं।आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे 13 मार्च 2026 के बाद आवश्यक निर्देशों के लिए जिला न्यायालय सिरोही की वेबसाइट तथा कार्यालय के नोटिस बोर्ड का नियमित अवलोकन करते रहें।

न्यूज @ प्रो ऑफिस