सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

पिंडवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष बने गुलमुल्लाह खान : राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग

सिरोही | 13-May-2026 07:48 PM | 317 |
सिरोही
राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग

पिंडवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष पद पर गुलमुल्लाह खान की नियुक्ति

रिपोर्ट@अनीश मेमन PHM न्यूज स्वरूपगंज 

पिंडवाड़ा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा संगठन विस्तार को लेकर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। जारी आदेश के अनुसार गुलमुल्लाह खान को पिंडवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार के निर्देशानुसार जारी सूची में की गई। नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने गुलमुल्लाह खान को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष गुलमुल्लाह खान ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के हितों की आवाज को मजबूती से उठाने के साथ-साथ युवाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का भी प्रयास किया जाएगा।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.