PHM NEWS

Today sirohi-hindi-News Rajasthan

प्रकाशित: 12 Dec 2025

कुरैशी समाज नेतृत्व में नया चेहरा, हमीद कुरैशी बने सिरोही जिलाध्यक्ष

सिरोही। राजस्थान कुरैशी महासभा संस्थान रजि.ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हमीद कुरैशी उर्फ़ मुन्ना भाई को सिरोही जिले का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को संगठन की आंतरिक शक्ति बढ़ाने और जिले में सामाजिक नेतृत्व के नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

हमीद कुरैशी इससे पहले डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस कमेटी में जिला महासचिव के पद पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी सामाजिक सेवाओं,जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों और प्रभावी नेतृत्व क्षमता ने उन्हें जिले में एक मजबूत पहचान दी है।

लगातार सक्रियता,सरल व्यक्तित्व और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की उनकी कार्यशैली के कारण वे समाज और संगठन—दोनों में एक विश्वसनीय चेहरा बन चुके हैं।

नियुक्ति के बाद कुरैशी के समर्थकों ने उन्हें बधाइयाँ दी और मालाएं व साफ़ा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

संगठन को उम्मीद है कि उनकी नियुक्ति से जिले में सामाजिक एकता,जागरूकता और जनसेवा के प्रयासों को नई गति और दिशा मिलेगी।