सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

Today sirohi-hindi-News Rajasthan Phm News : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 22 जनवरी को सिरोही दौरे पर

सिरोही | 21-Jan-2026 08:50 PM | 317 |
सिरोही
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 22 जनवरी को सिरोही दौरे पर

Report @ Anish Memon PHM News sirohi 

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 22 जनवरी को सिरोही दौरे पर

सिरोही,21 जनवरी। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 22 जनवरी को एक दिवसीय दौरे पर सिरोही आएंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री शर्मा 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे जयपुर एयरपोर्ट से विमान द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.50 बजे सिरोही हवाई पट्टी पहुंचेंगे। इसके पश्चात 12.55 बजे वे कार द्वारा रवाना होकर अपराह्न 1 बजे अरविंद पवेलियन स्टेडियम पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री यहां आयोजित सहकार उत्थान शिविर 2026 में भाग लेंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम उपरांत दोपहर 2.15 बजे वे कार द्वारा कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर 2.20 बजे सिरोही हवाई पट्टी पहुंचेंगे। इसके बाद 2.25 बजे विमान द्वारा जयपुर के लिए रवाना होंगे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.