PHM NEWS

Today sirohi-hindi-News Rajasthan

प्रकाशित: 18 Dec 2025

रेिपोर्ट अंनीश मेमन PHM न्यूज 

नंदगांव में 30 दिसंबर से अखिल भारतीय अधिवक्ता–न्यायाधीश महाधिवेशन, तैयारियां अंतिम चरण में

सिरोही | राजपुरोहित अधिवक्ता संघ, जिला सिरोही द्वारा समाजहित में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल करते हुए नंदगांव में 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक अखिल भारतीय अधिवक्ता–न्यायाधीश महाधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और सभी व्यवस्थाओं को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है।

महाधिवेशन की तैयारियों को लेकर सिरोही मुख्यालय पर आयोजित बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता हंसराज पुरोहित के सानिध्य में आयोजन से जुड़ी प्रमुख व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आवास, भोजन, पंजीयन, स्वागत, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर ठोस निर्णय लिए गए, ताकि शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए समाजबंधुओं को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

आयोजन मंडल इस समय पूरी तरह एक्टिव मोड में कार्य कर रहा है। समाजबंधुओं से समय पर पंजीयन कराने की अपील की गई है, जिससे सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुचारू रूप से सुनिश्चित की जा सकें।

बैठक में नंदगांव के प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह राजपुरोहित, एडवोकेट हीरसिंह मादा, आयोजन मंडल के एडवोकेट अशोक पुरोहित, दिनेश राजपुरोहित, सुमेरसिंह राजपुरोहित, दिलीप राजपुरोहित एवं भूपेन्द्र राजपुरोहित सहित कई वरिष्ठ व युवा अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर गहन मंथन कर आवश्यक निर्णय लिए गए।

महाधिवेशन के माध्यम से देशभर से अधिवक्ताओं एवं न्यायाधीशों की सहभागिता से विधि, न्याय एवं सामाजिक सरोकारों पर सार्थक विमर्श होने की उम्मीद जताई जा रही है।