सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

माउंट आबू में परवीन बानो का दबदबा कायम : दूसरी बार बनीं महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष

सिरोही | 18-Apr-2026 06:50 PM | 317 |
सिरोही
दूसरी बार बनीं महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष

माउंट आबू ब्लॉक में परवीन बानो का फिर से दबदबा, दूसरी बार बनीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष

रिपोर्ट: अनीश मेमन PHM न्यूज, सिरोही राजस्थान

आबूरोड। माउंट आबू। माउंट आबू ब्लॉक में महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर श्रीमती परवीन बानो की पुनः नियुक्ति से क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल है। लगातार दूसरी बार ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर युवा कांग्रेस सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

परवीन बानो को दोबारा यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा जाना उनके नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण का प्रमाण माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जताया गया यह विश्वास दर्शाता है कि उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने में अहम भूमिका निभाई है।

बताया जा रहा है कि उनके कार्यकाल में माउंट आबू ब्लॉक में महिला कांग्रेस की गतिविधियों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई, जिससे संगठन की पकड़ और प्रभाव क्षेत्र में मजबूत हुआ। यही कारण है कि पार्टी ने एक बार फिर उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त माना।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि परवीन बानो के नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा और जोश के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी तथा आने वाले समय में संगठन नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा।

कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि परवीन बानो का अनुभव, जनसंपर्क और सक्रियता पार्टी के लिए बड़ी ताकत है, जिससे क्षेत्र में महिला कांग्रेस का दायरा और प्रभाव लगातार बढ़ेगा।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.