सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

Rajasthan : एक बार फिर पिंडवाड़ा में बेलों का आतंक, बाइक सवार घायल

सिरोही | 08-Jan-2026 06:32 AM | 317 |
सिरोही
एक बार फिर पिंडवाड़ा में बेलों का आतंक, बाइक सवार घायल

एक बार फिर पिंडवाड़ा में बेलों का आतंक, बाइक सवार घायल

पिंडवाड़ा : नगर क्षेत्र में एक बार फिर आवारा बेलों का आतंक देखने को मिला। आमली रोड स्थित नीलम मेडिकल के पास तेज़ रफ्तार से दौड़ते हुए एक बेल ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी।

घटना में दोनों युवक बाइक से गिर गए, जिससे उन्हें मामूली चोटें आई हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। आए दिन इस तरह की घटनाओं से आमजन में भय का माहौल बना हुआ है।

नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं पर जल्द से जल्द नियंत्रण किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.