पिंडवाड़ा
पिंडवाड़ा: शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी का जन्मदिन सामाजिक सेवा के रूप में मनाया
विधवा महिलाओं को बांटे गए गर्म
कंबल, बच्चों संग मनाया उत्सव
सिरोही जिले के आदिवासी क्षेत्र पिंडवाड़ा में बाड़मेर जिले के शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी का जन्मदिन उनके प्रशंसकों और समाजसेवी टीम के सहयोग से सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। भवानी सिंह इंदा के नेतृत्व में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में जन्मदिन को समाजसेवा को समर्पित करने का संदेश दिया गया।
कड़कड़ाती ठंड के बीच टीम ने कांटल गांव में भील समुदाय की विधवा महिलाओं को गर्म कंबल वितरित किए। इसके अलावा बच्चों के साथ केक काटा गया और चॉकलेट बांटी गई, जिससे कार्यक्रम में मौजूद सभी के चेहरे पर खुशी झलक उठी।
इस अवसर पर हड़मत सिंह पंवार, दिनेश सिंह भाटी, जैसाराम भील, तनवीर सिंह, उत्तम सिंह, मनजीत सिंह, प्रशांत सिंह, आदित्य सिंह, मनीष कुमार, रतनाराम गरासिया सहित अनेक युवा उपस्थित रहे।