सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम एवं भजन संध्या : भीमाना पहुंचे पोकरण विधायक संत प्रताप पुरी महाराज ने

सिरोही | 17-Nov-2025 08:19 AM | 317 |
सिरोही
भीमाना पहुंचे पोकरण विधायक संत प्रताप पुरी महाराज ने

बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम एवं भजन संध्या के अवसर पर भीमाना पहुंचे पोकरण विधायक संत प्रताप पुरी महाराज ने

जनजाति समाज को बताया क्षत्रिय समाज का हिस्सा
 
सिरोही। स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजाति समाज के आराध्य बिरसा मुंडा की जयंती एवं भजन संध्या कार्यक्रम में भाग लेने शनिवार शाम को पोकरण विधायक संत प्रताप पुरी महाराज और फलासिया से संत गुलाब दास जी महाराज भीमाना की एकलिंग नाथ महादेव मंदिर पहुंचे।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आये 30 से अधिक जनजाति समाज के भजन कलाकारों एवं भजन मंडलियों ने मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। मंच संबोधन के दौरान विधायक प्रताप पुरी महाराज ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि जनजाति समाज के चौहान,सिसोदिया, परमार,सोलंकी जैसे गोत्र मूल रूप से क्षत्रिय समाज से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास यह सिद्ध करता है कि जनजाति समाज,क्षत्रिय परंपरा का अभिन्न हिस्सा रहा है। फलासिया से आए संत गुलाब दास जी महाराज ने कहा कि देश विरोधी ताकतें,मिशनरी एवं कम्युनिस्ट समूह जनजाति समाज को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनजाति समुदाय को अपनी जड़ों और सनातन संस्कृति से जुड़ाव को समझने की आवश्यकता है, क्योंकि आदिवासी समाज सदैव से सनातन परंपरा का अंग रहा है। कार्यक्रम में जनजाति समाज के विभिन्न मठ–मंदिरों से आए संत-महात्माओं का स्वागत-सम्मान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक संजीव कुमार, वनवासी कल्याण परिषद के जगदीश कुलमी, संघ के दिनेश पुरोहित कार्यक्रम संयोजक अन्दारमजी मोरडू,फगनारामजी भूला,प्रभुरामजी एडवोकेट, एडवोकेट भावारामजी,प्रभुरामजी लौटाना,रेवा शंकर जी,किशोरजी रावल,दिताराम जी, ईश्वर जी प्रजापत,नवल जी,लाडूरामजी वरली , कोमारामजी, पवनजी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे मंच संचालन प्रभुराम लोटाणा ने किया कार्यक्रम में वनवासी कल्याण परिषद, एकल अभियान और भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजन की व्यवस्थाएं संभाली गईं।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.