PHM NEWS

प्री-राष्ट्रीय मतदाता दिवस

प्रकाशित: 23 Jan 2026

प्री-राष्ट्रीय मतदाता दिवस के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

सिरोही,23 जनवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी अल्पा चौधरी की अध्यक्षता में प्री-राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिले भर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरूकता से जुड़ी अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगोली, पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अलावा मतदाता जागरूकता पर आधारित नाटकों का मंचन किया गया तथा सभी को मतदाता शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रमों में शिक्षकों, छात्र-छात्राओं सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। आयोजनों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।