राजस्थान
क्षेत्राधीन शाखाओं के ग्राहकों के साथ राजस्थान ग्रामीण बैंक की टाउन हॉल बैठक आयोजित
सिरोही 2 जनवरी। राजस्थान ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय सिरोही द्वारा क्षेत्राधीन शाखाओं के सम्मानित ग्राहकों के साथ टाउन हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य ग्राहकों से सीधा संवाद स्थापित कर बैंकिंग सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।
बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक बृज मोहन मीना, मुख्य प्रबंधक प्रशांत राठौड़, वरिष्ठ प्रबंधक संजय महेश्वरी एवं उज्ज्वल परिहार ने ग्राहकों से बेहतर बैंकिंग सेवाओं को लेकर सुझाव आमंत्रित किए तथा उनकी शंकाओं व समस्याओं का त्वरित समाधान किया।
इस अवसर पर प्रबंधक संदीप खण्डेलवाल द्वारा ग्राहकों को बैंक एवं केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के लाभों से भी ग्राहकों को अवगत कराया गया।
डिजिटल लेन-देन के दौरान साइबर सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का संदेश दिया गया। बैंक अधिकारियों ने क्षेत्र के समग्र विकास एवं ग्राहक सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।
बैठक में 50 से अधिक ग्राहकों की सक्रिय भागीदारी रही।