सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

Rajasthan : राज्यमंत्री ओटाराम देवासी 26 दिसंबर को सिरोही जिले के दौरे पर | जावाल संस्कृति महोत्सव 2025

सिरोही | 26-Dec-2025 11:12 AM | 317 |
सिरोही
राज्यमंत्री ओटाराम देवासी 26 दिसंबर को सिरोही जिले के दौरे पर | जावाल संस्कृति महोत्सव 2025

रिपोर्ट:-अनीश मेमन स्वरूपगंज PHM न्यूज 

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी 26 दिसंबर को सिरोही जिले के दौरे पर

सिरोही। राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी 26 दिसंबर को सिरोही जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री देवासी प्रातः 9:15 बजे जावाल (सिरोही) पहुंचेंगे, जहां वे जावाल संस्कृति महोत्सव 2025 में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

इसके पश्चात सुबह 11 बजे वे ग्राम लोटाना से डाबेला-भागली तक स्वीकृत 5 किलोमीटर वनपथ के उपलक्ष्य में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में भाग लेंगे। इस दौरान वे जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनेंगे।

जिले के विकास कार्यों की समीक्षा एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों के चलते राज्यमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं ग्रामीणों में उत्साह देखा जा रहा है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.