Today sirohi-hindi-News Rajasthan News
सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य समापन, 1109 खिलाड़ियों का सम्मान
फिट युवा–विकसित भारत अभियान के तहत सांसद खेलकूद महोत्सव 2025 की तीन दिवसीय लोकसभा स्तरीय प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को अरविंद पैवेलियन खेल मैदान, सिरोही में हुआ। लोकसभा क्षेत्र की आठों विधानसभा से आए 1109 खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया।
समापन समारोह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि सांसद खेल महोत्सव युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच देता है। उन्होंने प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं पर जोर दिया।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। सांसद लुम्बाराम चौधरी ने खेल विकास में केंद्र सरकार की पहलें बताईं। डॉ. रक्षा भंडारी ने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को उत्साहजनक बताया। संयोजक गणपत सिंह राठौड़ ने आयोजन में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
परिणाम (संक्षेप में):
पुरुष वर्ग:
कबड्डी – रेवदर प्रथम, आबू-पिंडवाड़ा द्वितीय
खो-खो – आबू-पिंडवाड़ा प्रथम, सिरोही-शिवगंज द्वितीय
शूटिंग वॉलीबॉल – सांचौर प्रथम, आबू-पिंडवाड़ा द्वितीय
फुटबॉल – रेवदर प्रथम, भीनमाल द्वितीय
रस्साकशी – भीनमाल प्रथम, जालोर द्वितीय
महिला वर्ग:
कबड्डी – रानीवाड़ा प्रथम, सिरोही-शिवगंज द्वितीय
खो-खो – सिरोही-शिवगंज प्रथम, जालोर द्वितीय
फुटबॉल – सांचौर प्रथम, रानीवाड़ा द्वितीय
रस्साकशी – आबू-पिंडवाड़ा प्रथम, सिरोही-शिवगंज द्वितीय
सभी विजेताओं को सिरोही की पहचान तलवार, प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन प्रतिभा आर्य, फुलाराम गर्ग व राकेश पुरोहित ने किया।