सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

सरूपगंज पुलिस का सख्त एक्शन : बिना नंबर प्लेट वाहनों पर चला अभियान,50 चालान,10 बाइक जब्त

सिरोही | 28-Nov-2025 08:55 AM | 317 |
सिरोही
बिना नंबर प्लेट वाहनों पर चला अभियान,50 चालान,10 बाइक जब्त

सरूपगंज पुलिस का सख्त एक्शन: बिना नंबर प्लेट वाहनों पर चला अभियान,50 चालान,10 बाइक जब्त

पिंडवाड़ा-सिरोही। सरूपगंज पुलिस ने गुरुवार को सुभाष सर्कल क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट और यातायात नियमों का उल्लंघन कर दौड़ रही बाइकों पर विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 50 बाइकों के चालान काटे गए,जबकि 10 बाइकों को मौके पर ही जब्त कर थाना परिसर में सुपुर्द किया गया। अभियान के दौरान चालकों से भारी जुर्माना भी वसूला गया। पुलिस टीम में एएसआई रामनाथ, हेड कांस्टेबल हनुमानसिंह, लक्ष्मण मीणा सहित अन्य जवान सक्रिय रूप से शामिल रहे। सरूपगंज थाना अधिकारी CIओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि कस्बे की ट्रैफिक व्यवस्थाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने स्थानीय लोगों से नियमों का पालन करने व नंबर प्लेट अनिवार्य रूप से लगाने की अपील की।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.