सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

सिरोही समाचार : जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

सिरोही | 28-Oct-2025 05:45 AM | 317 |
सिरोही
जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

सिरोही 27 अक्टूबर। जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को डीओआईटी सभागार में साप्तहिक समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला कलेक्टर चौधरी ने फ्लैगशिप योजनाओं से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने इस दौरान सभी से विभागीय योजनाओं के आंकडे अद्यतन रखने की बात कही साथ ही निर्देश दिये कि समय समय पर अधीनस्थ अधिकारियों के स्तर पर योजनाओं की मॉनिटरिंग की जाए व कोई पात्र न छूटे इस मंशा के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने इस दौरान संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिले में दर्ज प्रकरणों, निस्तारित प्रकरणों और औसत निस्तारण समय तथा ब्लॉक वार व अधिकारी वार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने निर्धारित पोर्टल पर सूचनाओं को समयबद्ध रूप से अपलोड करने की बात कही। जिला कलेक्टर चौधरी ने इस दौरान सभी विभागीय अधिकारियों को उनके विभाग से सम्बन्धित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर राहत पहुंचाने की बात कही। जिला कलेक्टर ने बैठक में पंच गौरव योजना से सम्बन्धित प्रगति की समीक्षा करते हुए राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रचार प्रसार की गतिविधियां करवाने एवं विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ राजेश गोयल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल,सीएमएचओ डॉ दिनेश खराडी,सीपीओ सियाराम मीणा, कोषाधिकारी अलका राव,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेन्द्र पुरोहित, राजीविका डीपीएम अंबिका राणावत,वॉटरशेड एसई संजय कुमार दवे,डीओआईटी के संयुक्त निदेशक गोविन्द चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.