PHM NEWS

Today sirohi-hindi-News Rajasthan

प्रकाशित: 27 Dec 2025

रेिपोर्ट :- अनीश मेमन स्वरूपगंज  PHM न्यूज 

सिरोही जिले के कुरेशी समाज के तहसील अध्यक्ष घोषित

सिरोही। कुरेशी महासभा संस्थान, राजस्थान (पंजीकृत) के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया द्वारा सिरोही जिला अध्यक्ष हमिद कुरेशी की अनुशंसा पर सिरोही जिले की छह तहसीलों के लिए तहसील अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इस घोषणा से जिले के कुरेशी समाज में हर्ष का माहौल है।

घोषित सूची के अनुसार आबूरोड तहसील अध्यक्ष पद पर मोहम्मद शकील कुरैशी, माउंट आबू तहसील अध्यक्ष पद पर मोहम्मद इरशाद कुरैशी, रेवदर तहसील अध्यक्ष के रूप में फकीर मोहम्मद, सिरोही तहसील अध्यक्ष पद पर मोहम्मद जावेद कुरैशी, पिंडवाड़ा तहसील अध्यक्ष के रूप में जाकिर हुसैन कुरैशी तथा शिवगंज तहसील अध्यक्ष पद पर मोहम्मद शोएब कुरैशी को मनोनीत किया गया है।

इस अवसर पर सिरोही जिला कुरेशी समाज की ओर से प्रदेश अध्यक्ष हाजी मकबूल मंडेलिया का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि जिला अध्यक्ष हमिद कुरेशी के नेतृत्व एवं अनुशंसा से गठित यह टीम संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगी।

कुरेशी महासभा संस्थान ने सभी नव-नियुक्त तहसील अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकता, संगठनात्मक विस्तार एवं सामाजिक उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।