सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

सिरोही विधानसभा क्षेत्र 146 में विशेष सघन पुनरीक्षण कार्यक्रम : वि.स. निर्वाचन क्षेत्र 146 के अन्तर्गत विशेष सघन पुनरीक्षण कार्यक्रम

सिरोही | 04-Nov-2025 10:35 AM | 317 |
सिरोही
वि.स. निर्वाचन क्षेत्र 146 के अन्तर्गत विशेष सघन पुनरीक्षण कार्यक्रम

वि.स. निर्वाचन क्षेत्र 146 के अन्तर्गत विशेष सघन पुनरीक्षण कार्यक्रम

एसआईआर के बारें में सुरवाईजर व बीएलओं को विस्तृत जानकारी दी

सिरोही,03 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सिरोही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 146 के अन्तर्गत विशेष सघन पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए आत्मा सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.राजेश गोयल की अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनर विपिन डाबी, राजीव त्रिवेदी, ईश्वर लाल पुरोहित द्धारा सुपरवाईजरों एवं बीएलओ को एसआईआर के बारें में विस्तृत जानकारी दी गई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.राजेश गोयल ने प्रोजेक्टर के माध्यम से सूक्ष्म से सूक्ष्म गतिविधियों,घर-घर भरे जाने वाले प्रपत्रों, एसआईआर की गाईड लाईन के बारें में विस्तृत जानकारी दी एवं सुपरवाईजरों एवं बीएलओं की शंकाओं को समाधान किया।

इस मौके पर सिरोही ई.आर.ओ हरिसिंह देवल ने भाग सं. 123 से 282 तक को शत प्रतिशत मेपिंग और गणना प्रपत्र कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर गिरीश देवडा,आनंद सिंह राठौड, के.पी. सिंह राणावत,धीरेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह,अक्षय मीणा,सुरेश पटेल, हेमन्त सिघाड़िया मौजूद रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.