सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

Rajasthan - स्वरूपगंज में मुनि जी महाराज का भव्य मेला : शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

सिरोही | 28-Dec-2025 09:32 AM | 317 |
सिरोही
शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

स्वरूपगंज में मुनि जी महाराज का भव्य मेला, शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

पिंडवाडा : स्वरूपगंज कस्बे में शनिवार को मुनि जी महाराज का भव्य मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। सुबह करीब 11 बजे मुनि जी महाराज के मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मेले का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई।

मेले के अवसर पर मुनि जी महाराज के मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पुराना बस स्टैंड, फाटकावा, सुभाष सर्कल होते हुए सदर बाजार और झंडा चौक सहित कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग गया।

आयोजन के दौरान धार्मिक भजनों, साज-सज्जा और अनुशासित व्यवस्थाओं ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। मेले के समापन पर महाप्रसादी का भव्य वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

इस धार्मिक आयोजन में आसपास के गांवों व कस्बों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मुनि जी महाराज के मेले ने आपसी सौहार्द और धार्मिक आस्था को और मजबूत किया, वहीं पूरे कस्बे में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.