सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

उडवारिया टोल प्लाजा पर आज पहुंचेंगे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली : भव्य स्वागत की तैयारी

सिरोही | 23-Apr-2026 02:26 PM | 317 |
सिरोही
भव्य स्वागत की तैयारी

उडवारिया टोल प्लाजा पर आज पहुंचेंगे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली,भव्य स्वागत की तैयारी

रिपोर्ट@अनीश मेमन PHM न्यूज, सिरोही

स्वरूपगंज। राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली आज शाम 4:30 बजे उडवारिया टोल प्लाजा पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लीलाराम गरासिया के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

जिला महासचिव हमीद कुरैशी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि सभी कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया है। 

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम संगठन की एकजुटता और शक्ति प्रदर्शन का प्रतीक होगा।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.