सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

Today sirohi-hindi-News Rajasthan : माण्डवा में महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सिरोही | 27-Nov-2025 09:37 AM | 317 |
सिरोही
माण्डवा में महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

माण्डवा में महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सिरोही 26 नवम्बर। महिला अधिकारिता विभाग सिरोही के सहायक निदेशक अंकिता राजपुरोहित के निर्देशानुसार माण्डवा गांव के नरेगा स्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं समग्र विकास के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट कल्पेश खंडेलवाल ने उपस्थित महिलाओं को कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम 2013 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह अधिनियम महिलाओं को कार्यस्थल पर सुरक्षित एवं गरिमामय माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से लागू किया गया है। इसमें यौन उत्पीड़न की रोकथाम, बचाव और शिकायतों के निवारण हेतु स्पष्ट प्रावधान किए गए हैं, जिससे महिलाएं निर्भय होकर कार्य कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र से कुलसुम बानो और रुचिका रावल ने महिलाओं को बताया कि किसी भी महिला या बालिका के साथ हिंसा की स्थिति में सरकार द्वारा कई योजनाएं और सहायता सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

उन्होंने केंद्र में दी जाने वाली सुविधा ,निःशुल्क विधिक परामर्श,करियर मार्गदर्शन, मनोसामाजिक परामर्श व विभागीय योजनाओं की जानकारी—के बारे में अवगत कराया। महिलाओं को सखी वन स्टॉप सेंटर और महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की सेवाओं संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई।

उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी समस्या की स्थिति में पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र से संपर्क कर उचित मार्गदर्शन एवं सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.