Anuppur News, खनिज माफियाओं पर सख्ती, अवैध रेत उत्खनन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
home banner

खनिज माफियाओं पर सख्ती : अवैध रेत उत्खनन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

अवैध रेत उत्खनन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

anuppur-news-in-hindi

अनूपपुर, 15 फरवरी 2026। जिले में अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशों के तहत खनिज विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी कार्रवाई की गई है।प्रभारी खनिज अधिकारी ईशा वर्मा के नेतृत्व में शनिवार को ग्राम धुम्मा अमलाई घाट स्थित गोहरारी नदी क्षेत्र में दबिश दी गई। यहां अवैध रूप से खनिज रेत का उत्खनन कर परिवहन करते पाए गए 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से जब्त किया गया।खनिज विभाग ने प्रकरण में मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के नियम 19 (1), (2) एवं (3) के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.