अनूपपुर।सड़क सुरक्षा को लेकर अनूपपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान (IPS) के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा 6 जनवरी 2026 को एक ...
अनूपपुर।
सड़क सुरक्षा को लेकर अनूपपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान (IPS) के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा 6 जनवरी 2026 को एक घंटे का विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान शराब के नशे में वाहन चला रहे तीन चालकों को रंगे हाथों पकड़ा गया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में तीनों के नशे में होने की पुष्टि होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मोटरसाइकिल और एक कार को मौके से जब्त कर लिया।
पकड़े गए चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
यातायात पुलिस का कहना है कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह चालक और सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान के लिए भी बड़ा खतरा है। इसी को ध्यान में रखते हुए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
अनूपपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और शराब पीकर वाहन न चलाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।