अनूपपुर। 3 फरवरी 2026नगर पालिका परिषद पसान अंतर्गत वार्ड क्रमांक 07, चर्च के पास जमुना कॉलरी में भव्य 'लोकार्पण समारोह' का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी ...
अनूपपुर। 3 फरवरी 2026
नगर पालिका परिषद पसान अंतर्गत वार्ड क्रमांक 07, चर्च के पास जमुना कॉलरी में भव्य 'लोकार्पण समारोह' का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति को समर्पित रहा। समारोह में क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।
प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति -
कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष रामअवध सिंह ने किया। समारोह में मुख्य रूप से अनूपपुर विधायक व पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम और पूर्व जिला अध्यक्ष श्री बृजेश गौतम उपस्थित रहे।
विकास और जनसेवा पर जोर -
समारोह के दौरान अतिथियों ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है और 'अटल जी' के सपनों को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रशासनिक सक्रियता -
नगर पालिका मुख्य अधिकारी शशांक आर्मो की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर पालिका के पार्षदों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया। कार्यक्रम में पधारे हुए सभी अतिथियों और नागरिकों का आभार नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह ने व्यक्त किया।
ये रहे उपस्थित -
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, नगर पालिका अध्यक्ष रामअवध सिंह, पूर्व विंध्य विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता ,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास पूरी, प्रतिष्ठित व्यवसाय श्री राजीव सिंह,नगर पालिका परिषद पसान सीएमओ शशांक आर्मो,समस्त वार्ड पार्षद एवं समस्त मीडिया बंधु एवं सम्मानित आमजनों की उपस्थिति रही।