औरैया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / औरैया
🚨 Breaking News | औरैया

औरैया: पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की जिद, नाराज युवक टॉवर पर चढ़ा : औरैया, टॉवर चढ़ाई, दूसरी शादी, पहली पत्नी, युवक हंगामा, पुलिस, फायर बिग्रेड, अयाना थाना, भासौन गांव

औरैया | 24-Sep-2025 09:03 AM | 261 |
औरैया
औरैया, टॉवर चढ़ाई, दूसरी शादी, पहली पत्नी, युवक हंगामा, पुलिस, फायर बिग्रेड, अयाना थाना, भासौन गांव

औरैया: पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की जिद, नाराज युवक टॉवर पर चढ़ा

औरैया, टॉवर चढ़ाई, दूसरी शादी, पहली पत्नी, युवक हंगामा, पुलिस, फायर बिग्रेड, अयाना थाना, भासौन गांव

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में मंगलवार को अजीबोगरीब हंगामा देखने को मिला। अयाना थाना क्षेत्र के भासौन गांव का रहने वाला एक युवक पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने की जिद को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। टॉवर पर चढ़ने के बाद युवक ने शोर मचाते हुए पैसों की भी मांग शुरू कर दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों की मदद से करीब दो घंटे तक मशक्कत की गई। आखिरकार परिवार ने युवक को 20 हजार रुपये देने का आश्वासन दिया, तब जाकर वह नीचे उतरने को तैयार हुआ।

थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि युवक शराब के नशे में था। उसे सुरक्षित नीचे उतारने के बाद काउंसलिंग की गई और फिर परिजनों के हवाले कर दिया गया। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी और पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

 

 यह घटना न केवल ग्रामीणों के लिए हैरानी का कारण बनी, बल्कि पुलिस और प्रशासन के लिए भी चुनौतीपूर्ण साबित हुई।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.