औरैया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / औरैया
🚨 Breaking News | औरैया

दीपावली पर मां लक्ष्मी को अर्पित करने हेतु कमल गट्टा और फूलों की बढ़ी मांग : दीपावली 2025: मां लक्ष्मी पूजन के लिए फूलों की बढ़ी मांग

औरैया | 21-Oct-2025 12:49 AM | 311 |
औरैया
दीपावली 2025: मां लक्ष्मी पूजन के लिए फूलों की बढ़ी मांग

दीपावली पर मां लक्ष्मी को अर्पित करने हेतु कमल गट्टा और फूलों की बढ़ी मांग

औरैया (अछल्दा):   दीपावली के पर्व पर मां लक्ष्मी की पूजा के लिए कमल गट्टा, गुलाब और गेंदे के फूलों की मांग में जबरदस्त तेजी आई है। बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी है और व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। हरीगंज बाजार में गोपाल फ्लावर डेकोरेशन के संचालक गोपाल माली के अनुसार, इस वर्ष कमल गट्टा की मांग पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक है। श्रद्धा और भक्ति के उत्साह के कारण फूलों की थोक और खुदरा कीमतों में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों — नोएडा, बरेली और लखनऊ भी में भी यही रुझान देखने को मिल रहा है। नोएडा की अट्टा मार्केट में जहां पहले कमल का फूल ₹10 से ₹15 में बिकता था, वहीं इस बार वही फूल ₹50 से ₹60 तक पहुंच गया है। लखनऊ में कमल का फूल ₹50 प्रति पीस और गुलाब की कीमत ₹1500 प्रति किलो तक पहुंच गई है। पंडित कृष्ण कुमार तिवारी का कहना है कि लक्ष्मी पूजन में कमल गट्टा का विशेष धार्मिक महत्व है। इसे देवी लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करने से सुख, समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इस बार मौसम की अनियमितता और बरसात के कारण फूलों के उत्पादन में कमी आई, जिससे आपूर्ति घटी और दामों में बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं में पूजा सामग्री और फूल खरीदने का उत्साह चरम पर बना हुआ है। 

आशीष कुमार अछल्दा 

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.