ऑक्सीजन डीलर फाउंडेशन टीम ने जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान से की सौजन्य मुलाकात ऑक्सीजन डीलर फाउंडेशन, जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस कप्तान अभिषेक भारती, पौधारोपण, मिष्ठान भेंट, सामाजिक कार्य, ...
ऑक्सीजन डीलर फाउंडेशन टीम ने जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान से की सौजन्य मुलाकात
ऑक्सीजन डीलर फाउंडेशन, जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस कप्तान अभिषेक भारती, पौधारोपण, मिष्ठान भेंट, सामाजिक कार्य, कुलजीत त्रिपाठी, वैभव दीक्षित, विकास पाठक
अछल्दा (औरैया)। ऑक्सीजन डीलर फाउंडेशन की टीम ने आज जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से सौजन्य मुलाकात कर सामाजिक सरोकारों को लेकर सकारात्मक संदेश दिया। फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलजीत त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती से मुलाकात की। इस दौरान टीम ने उन्हें पौधा व मिष्ठान भेंटकर दीपावली की शुभकामनाएँ दीं।
जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने फाउंडेशन के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज में पर्यावरण संरक्षण और सेवा कार्यों में युवाओं की भागीदारी प्रेरणादायक है। उन्होंने वीडियो संदेश के माध्यम से ऑक्सीजन डीलर फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा उनके निरंतर सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी सामाजिक पहल में यदि किसी प्रकार की अड़चन आती है तो सीधे उनसे संपर्क किया जा सकता है।
फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि संस्था निरंतर पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सहयोग और मानवीय सहायता के क्षेत्र में कार्यरत है। इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलजीत त्रिपाठी के साथ सहयोगी वैभव दीक्षित व विकास पाठक उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान सभी ने जिले के विकास और सामाजिक जागरूकता में निरंतर योगदान देने का संकल्प दोहराया।