बाराबंकी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बाराबंकी
🚨 Breaking News | बाराबंकी

बाराबंकी का परचम लखनऊ के वृंदावन योजना एक्सपो ग्राउंड में लहराया, : 175 स्काउट्स ने दिखाया अनुशासन और नेतृत्व का अद्भुत संगम

बाराबंकी | 26-Nov-2025 10:48 PM | 182 |
बाराबंकी
175 स्काउट्स ने दिखाया अनुशासन और नेतृत्व का अद्भुत संगम

लखनऊ के वृंदावन योजना एक्सपो ग्राउंड में आयोजित भव्य स्काउट-जंबूरी कार्यक्रम में जनपद बाराबंकी से 175 बच्चों ने प्रतिभाग लिया और अपने अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे प्रदेश में जिले का परचम लहरा दिया। स्काउटिंग की विभिन्न गतिविधियों में बाराबंकी के बच्चों ने अपने व्यवहार, प्रदर्शन और टीम भावना से सभी का दिल जीत लिया।

इस ऐतिहासिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला मुख्यायुक्त डॉ. रामकुमार गिरि, जिला कमिश्नर दिनेशचंद्र पांडेय, जिला सचिव रामू मौर्य, और अनुभवी स्काउट मास्टर रामचंद्र गुप्ता (नेशनल इंटर कॉलेज फतेहपुर, बाराबंकी) ने किया। इनके साथ स्काउट मास्टर अंकुर गिरि और मारकंडेय मिश्रा ने भी बच्चों को दिशा और प्रेरणा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

प्रादेशिक स्टाफ के रूप में अपनी ऊर्जा, अनुभव और नेतृत्व कौशल के साथ उपस्थित रहे —

अनूप कुमार (सहायक लीडर ट्रेनर स्काउट), स्काउट मास्टर अभिषेक गिरी,

गाइड कैप्टन केसरी मिश्रा, तथा जिला गाइड कैप्टन ऋतु अग्निहोत्री।

इन सभी की मार्गदर्शक भूमिका ने बाराबंकी के प्रतिनिधिमंडल को विशेष पहचान दिलाई।

जंबूरी मैदान में बाराबंकी के स्काउट्स ने टेंट निर्माण, प्राथमिक उपचार, सांस्कृतिक प्रस्तुति, राष्ट्रीय ध्वज सम्मान, परेड, और शिविर जीवन कौशल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी अलग पहचान बनाई। बच्चों ने स्काउट का मूल संदेश — “सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण” — को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

बाराबंकी के स्काउट्स ने न सिर्फ अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को प्रभावित किया, बल्कि अपने व्यवहार, नेतृत्व और सादगी से यह साबित किया कि भविष्य के राष्ट्र निर्माता यहीं तैयार हो रहे हैं।

यह जंबूरी सिर्फ भागीदारी नहीं, बल्कि बाराबंकी के गौरव, सम्मान और स्वर्णिम उपलब्धि का प्रतीक बन गया।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.