संस्था एमराल्ड नर्सिंग इंस्टीट्यूट एण्ड हॉस्पिटल खजुरगांव, देवा रोड बाराबंकी में सम्पूर्ण स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीमती अनीता यादव चेयरपर्सन ने दीप...
संस्था एमराल्ड नर्सिंग इंस्टीट्यूट एण्ड हॉस्पिटल खजुरगांव, देवा रोड बाराबंकी में सम्पूर्ण स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीमती अनीता यादव चेयरपर्सन ने दीप प्रज्वलित कर किया। संस्था की चेयरपर्सन श्रीमती अनीता यादव ने रक्तदान शिविर में प्रथम रक्तदान करते हुए सभी स्टाफ एवं छात्र / छात्राओं को रक्तदान हेतु उत्साहित किया। श्रीमती अनीता यादव जी संस्था के अध्यक्ष छात्र / छात्राओं को रक्तदान हेतु जागरूक करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। श्री योगेन्द्र सिंह यादव (संरक्षक) ने सभी मरीजों का हाल चाल लेते हुए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने को प्रेरित किया। साथ ही रक्तदाताओं का हाल चाल लेते हुए सराहना की। इस शिविर में संस्था के प्रधानाचार्य श्री जुबिन बक्शी, श्री उमेश सिंह (प्रवक्ता) एवं अन्य स्टाफ और छात्र / छात्राओं ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर रफी अहमद किदवई राजकीय चिकित्सालय बाराबंकी के उपस्थित स्टाफ ने रक्तदाताओं की सराहना की। ग्राम सभा क्षेत्र से आये लगभग 300 मरीजों ने स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित अनुभवी डॉक्टरों से निःशुल्क परामर्श प्राप्त किया। शिविर में शिशु रोग, हड्डी रोग, पेट रोग, आँख से सम्बन्धित जाँच निःशुल्क की गयी। इस शिविर में दवा का वितरण भी किया गया।