भरतपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / भरतपुर
🚨 Breaking News | भरतपुर

तेल मिल में धोखाधडी कर 1.7 करोड की सरसों का गबन करने का आरोपी मैनेजर गिरफ्तार : आरोपी गिरोह के रूप में करते थे काम, पूर्व में दो आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार

भरतपुर | 26-Oct-2025 06:30 AM | 329 |
भरतपुर
आरोपी गिरोह के रूप में करते थे काम, पूर्व में दो आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार

रुदावल थाना पुलिस ने हरि फूड प्रोडेक्ट्स प्राईवेट लिमिटेड बैरी हलैना में सरसों की तुलाई में धोखाधड़ी कर 1 करोड 7 लाख रुपए की 300 टन सरसों का गबन करने के मामले में मिल के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। रुदावल थाना प्रभारी रामरूप मीना ने बताया कि श्री हरि फूड प्रोडेक्ट्स प्राईवेट लिमिटेड बैरी हलैना के फाईनेन्स मैनेजर विवेक कुमार ने पुलिस थाना हलैना में मामला दर्ज कराया था कि हरि फूड प्रोडेक्ट्स प्राईवेट लिमिटेड की फैक्ट्री में सरसों तेल एवं खल का उत्पादन होता है। फैक्ट्री द्वारा किसानों से सरसो की खरीद कर उसका प्रोंसेसिंग किया जाता है। इस प्रकिया का कार्यभार अनूप पुत्र सतीश को सौंपा गया था। अप्रैल 2025 की फसल अवधि में रतवाका अलवर निवासी मुबीन खान पुत्र समशुद्दीन मेव, चान्दूकी जिला अलवर निवासी हज्जू खा पुत्र केमत खान एवं गोपाल पुत्र हजारीलाल तथा अन्य के द्वारा योजनाबद्ध रूप से षडयंत्र रचकर लगभग 92 गाडियों के माध्यम से 10216.25 मैट्रिक टन सरसो की खरीद दर्शाई गई। जबकि सत्यापन तौल में फर्जी प्रविष्टियां पाई गई। आडिट रिपोर्ट में 300 टन सरसों की हेराफेरी पाई गई। जिसके लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर रसीदों व भुगतान पावती में धोखाधडी की गई। इस मामले का खुलासा करने के लिए आईजी कैलाश विश्नोई, एसपी दिगंत आनंद ने एएसपी हरिराम कुमावत व सीओ नीरज भारद्वाज के सुपरविजन में रुदावल एसएचओ के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने 20 सितम्बर को घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपी गांव इरनिया थाना लक्ष्मणगढ जिला अलवर निवासी परसराम पुत्र हरीराम जाट व गांव रतवाका थाना मालाखेडा जिला अलवर निवासी साकिर हुसैन पुत्र सुल्तान खान को गिरफ्तार किया था। जबकि इस मामले में फरार चल रहे मैनेजर शिवाजी नगर पुराना शहर धौलपुर निवासी अनूप सिंघल उर्फ अन्नू पुत्र सतीशचंद को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से धोखाधड़ी कर हडपी गई सरसों की राशि की बरामदगी के लिए गहनता से पूछताछ की जा रही है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.