मंगलवार, 24 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
समस्त व्यापार मंडल ने पूज्य योगी जी की पूजनीय माता जी को दी श्रद्धांजलि, शोक सभा संपन्न दीपक से लगी आग, सिलेंडर ब्लास्ट से दहला मकान, बेटी की शादी के आठ लाख रुपये राख एनएचएम महाप्रबंधक ने जिला पुरुष-महिला अस्पतालों का किया निरीक्षण* यूपीएसिकॉन 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया 22 नवंबर से प्रारंभ होगा विश्व हिंदू परिषद का हितचिंतक अभियान, गोरक्ष प्रांत में 5 लाख हिंदुओं को हितचिंतक बनाने का लक्ष्य श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
देवरिया न्यूज़

भटनी के पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेश प्रजापति बने जिला उपाध्यक्ष कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
deoria-news

भटनी के पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेश प्रजापति बने जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
भटनी। भारतीय जनता पार्टी भटनी मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री योगेश प्रजापति को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। रात से ही उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा।
योगेश प्रजापति के जिला उपाध्यक्ष बनने पर भटनी मंडल के विभिन्न स्थानों पर मंडल अध्यक्ष रोहित मिश्रा एवं मंडल महामंत्री श्री कृष्णादत्त मिश्रा के सानिध्य में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। जिला पंचायत सदस्य अजीत सिंह ने अपने महाविद्यालय में स्वागत करते हुए इसे भटनी के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।
इसी क्रम में जिला उपाध्यक्ष विनोद दीक्षित एवं वरिष्ठ नेता श्री केडी मिश्रा से योगेश प्रजापति ने आशीर्वाद प्राप्त किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री अमित तिवारी तथा सांवरी के श्री शिव बिहार तिवारी ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। देहरा डाबर में श्री आशा ओझा ने अपनी टीम के साथ स्वागत एवं शुभकामनाएं दीं।
केवड़ा में भटनी मंडल के जिला प्रभारी श्री सचिंद्र शाही उर्फ दीपू शाही, रोशन जमीर कल्लू, मंडल महामंत्री आशीष पासवान, श्री अभय तिवारी, मंडल कोषाध्यक्ष श्री राकेश तिवारी एवं मीडिया प्रभारी शेषनाथ कुशवाहा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।
खोरोबारी रामपुर में पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री अनिल राय, श्री सुधांशु राय, मुन्ना राय एवं अनूप राय ने उनका स्वागत किया। मंडल उपाध्यक्ष श्री सत्यवर्त मिश्रा ने फोन के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस दौरान शिव सरदार मिश्रा, जय हिंद यादव, रईस अंसारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता दिनभर योगेश प्रजापति के स्वागत एवं अभिनंदन में जुटे रहे। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को जनपद में और मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें

श्री श्री 1008 दुर्गा सेवा समिति की प्रतिमा भी रही आकर्षण का केंद्र

अन्य खबरें

समस्त व्यापार मंडल ने पूज्य योगी जी की पूजनीय माता जी को दी श्रद्धांजलि, शोक सभा संपन्न
दीपक से लगी आग, सिलेंडर ब्लास्ट से दहला मकान, बेटी की शादी के आठ लाख रुपये राख
यूपीएसिकॉन 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया
22 नवंबर से प्रारंभ होगा विश्व हिंदू परिषद का हितचिंतक अभियान, गोरक्ष प्रांत में 5 लाख हिंदुओं को हितचिंतक बनाने का लक्ष्य
पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी
नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*