मंगलवार, 24 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
समस्त व्यापार मंडल ने पूज्य योगी जी की पूजनीय माता जी को दी श्रद्धांजलि, शोक सभा संपन्न दीपक से लगी आग, सिलेंडर ब्लास्ट से दहला मकान, बेटी की शादी के आठ लाख रुपये राख एनएचएम महाप्रबंधक ने जिला पुरुष-महिला अस्पतालों का किया निरीक्षण* यूपीएसिकॉन 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया 22 नवंबर से प्रारंभ होगा विश्व हिंदू परिषद का हितचिंतक अभियान, गोरक्ष प्रांत में 5 लाख हिंदुओं को हितचिंतक बनाने का लक्ष्य श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
देवरिया न्यूज़

बुजुर्ग की फरियाद पर डीएम ने दिखाई संवेदनशीलता तत्काल बनवाया आयुष्मान कार्ड

तत्काल बनवाया आयुष्मान कार्ड
deoria-news

बुजुर्ग की फरियाद पर डीएम ने दिखाई संवेदनशीलता, तत्काल बनवाया आयुष्मान कार्ड
देवरिया, 19 अगस्त। जनता दर्शन में मंगलवार को 80 वर्षीय बुजुर्ग की फरियाद सुनकर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने तत्काल मदद के निर्देश दिए। ग्राम रतनपुर, विकासखंड गौरी बाजार निवासी सम्यपति घरेलू समस्या से संबंधित प्रार्थना पत्र लेकर डीएम के पास पहुंचे थे। बुजुर्ग की उम्र और स्थिति देखकर जिलाधिकारी ने उनसे आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी ली।
सम्यपति ने बताया कि अभी तक उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। इस पर जिलाधिकारी ने बिना देर किए आयुष्मान नोडल अधिकारी डॉ. राकेश पांडेय को बुलाया और बुजुर्ग का आयुष्मान कार्ड तत्काल बनवाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए कार्ड तैयार कराया, जिसे जिलाधिकारी ने बुजुर्ग को अपने हाथों से प्रदान किया।
आयुष्मान कार्ड मिलने पर बुजुर्ग ने जिलाधिकारी के प्रति आभार जताया। जनता दर्शन में मौजूद लोगों ने भी डीएम की इस संवेदनशील पहल की सराहना की। जिलाधिकारी ने बुजुर्ग की अन्य समस्याओं को भी गंभीरता से लेते हुए उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
डीएम की त्वरित कार्रवाई से जहां बुजुर्ग को सरकारी स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलने का रास्ता साफ हुआ, वहीं जनता दर्शन में प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली की भी झलक देखने को मिली।

यह भी पढ़ें

श्री श्री 1008 दुर्गा सेवा समिति की प्रतिमा भी रही आकर्षण का केंद्र

अन्य खबरें

समस्त व्यापार मंडल ने पूज्य योगी जी की पूजनीय माता जी को दी श्रद्धांजलि, शोक सभा संपन्न
दीपक से लगी आग, सिलेंडर ब्लास्ट से दहला मकान, बेटी की शादी के आठ लाख रुपये राख
यूपीएसिकॉन 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया
22 नवंबर से प्रारंभ होगा विश्व हिंदू परिषद का हितचिंतक अभियान, गोरक्ष प्रांत में 5 लाख हिंदुओं को हितचिंतक बनाने का लक्ष्य
पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी
नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*