चोरी का मोटर पंप बरामद, दो युवक गिरफ्तारमदनपुर (देवरिया)। थाना मदनपुर पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का एक मोटर पंप बरामद किया है।पुलिस के अनुसार...
चोरी का मोटर पंप बरामद, दो युवक गिरफ्तार
मदनपुर (देवरिया)। थाना मदनपुर पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का एक मोटर पंप बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, पांच जुलाई की रात थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी अनुराग पाण्डेय के खेत से सिंचाई में इस्तेमाल होने वाला मोटर पंप चोरी हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर छह जुलाई को थाना मदनपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छह जुलाई को बहसुआ गांव के बगीचे के पास से अनिकेत यादव और कृष्णा यादव उर्फ बड़े, दोनों निवासी बहसुआ थाना मदनपुर, को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों की निशानदेही पर चोरी किया गया मोटर पंप बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक राघवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अवधेश राम सहित थाना मदनपुर की पुलिस टीम शामिल रही।