आईटी सेल कन्नौज जिलाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने राहुल गांधी के खिलाफ सौंपा ज्ञापनकन्नौज। रिपोर्ट सुनील संघर्षीभारतीय जनता पार्टी आईटी सेल कन्नौज के जिलाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने सोमवार को पुलिस अधीक...
आईटी सेल कन्नौज जिलाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने राहुल गांधी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
कन्नौज। रिपोर्ट सुनील संघर्षी
भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल कन्नौज के जिलाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार से मुलाकात कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एक प्रार्थनापत्र सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि हाल ही में जयपुर में आयोजित कांग्रेस की रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी की गई।
जिलाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि जयपुर रैली के दौरान जयपुर कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष मंजू लता मीना एवं उनके समर्थकों द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक और आपराधिक प्रकृति के नारे लगाए गए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की नारेबाजी से प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका उत्पन्न होती है।
अभिषेक पाण्डेय ने आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और उनके समर्थक जिम्मेदार हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से राहुल गांधी सहित सभी दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की मांग की।
इस अवसर पर भाजपा आईटी सेल कन्नौज की टीम के सदस्य सौरभ कुशवाह, अंबुज पाण्डेय, ब्रह्मानंद गौतम, गौतम कश्यप, सनी दुबे, दीपक चौहान, हर्षित कटियार, राघव तिवारी, विभु त्रिपाठी एवं विवेक ठाकुर मौजूद रहे।