अलीगंज। कड़ाके की ठंड और बढ़ती शीतलहर के बीच अलीगंज प्रशासन द्वारा गरीब और जरूरतमंद लोगों को राहत देने के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह वितरण शनिवार रात करीब 8:30 बजे अलीगंज बस स्टैंड प...
अलीगंज। कड़ाके की ठंड और बढ़ती शीतलहर के बीच अलीगंज प्रशासन द्वारा गरीब और जरूरतमंद लोगों को राहत देने के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह वितरण शनिवार रात करीब 8:30 बजे अलीगंज बस स्टैंड पर किया गया ..
सुबह से ही क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के कारण यात्री, राहगीर, मजदूर और स्थानीय गरीब लोग ठिठुर रहे थे। इसे देखते हुए प्रशासन ने तुरंत राहत प्रदान करने की पहल की। कंबल मिलने के बाद लोगों ने गर्माहट के साथ राहत की सांस ली।
स्थानीय नागरिकों ने कहा कि कड़ाके की ठंड में यह पहल बेहद मददगार है और इससे आम लोगों को बड़ी सुविधा मिली है।
एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने बताया कि शीतलहर के चलते प्रशासन द्वारा अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर भी जरूरत के अनुसार कंबल वितरण जारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार संजय सिंह भी मौजूद रहे।