अलीगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अलीगंज में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक दवाएं और परामर्श उपलब्ध कराया गया।चिकित्साधीक्षक डॉ. शिव कुमार ने कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा नियमित जांच कराने की सलाह दी।इसी के साथ स्वास्थ्य केंद्र में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता अभियान भी चलाया गया। मरीजों और उपस्थित लोगों को एड्स के कारण, संक्रमण के तरीके, बचाव उपाय और उपचार संबंधी जानकारी दी गई।डॉ. शिव कुमार ने कहा कि नियमित जांच और जागरूकता से मातृत्व स्वास्थ्य एवं जनस्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है।
अलीगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अलीगंज में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक दवाएं और परामर्श उपलब्ध कराया गया।
चिकित्साधीक्षक डॉ. शिव कुमार ने कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा नियमित जांच कराने की सलाह दी।
इसी के साथ स्वास्थ्य केंद्र में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता अभियान भी चलाया गया। मरीजों और उपस्थित लोगों को एड्स के कारण, संक्रमण के तरीके, बचाव उपाय और उपचार संबंधी जानकारी दी गई।
डॉ. शिव कुमार ने कहा कि नियमित जांच और जागरूकता से मातृत्व स्वास्थ्य एवं जनस्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है।