अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

फावड़े के हमले में महिला घायल, पुलिस ने शुरू की जांच : अलीगंज में विवाद

एटा | 03-Dec-2025 01:51 AM | 343 |
एटा
अलीगंज में विवाद

एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र के नथुआपुर गांव में मंगलवार को खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने फावड़े से हमला कर एक महिला को घायल कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल भेजा।

घटना में घायल शशि को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रथम पक्ष का आरोप:

अमर सिंह पुत्र मेवाराम ने बताया कि वे अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी बच्चन सिंह के परिवार के लोगों ने उन पर मेड़ काटने का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया।

द्वितीय पक्ष का पक्ष:

श्रीकृष्ण ने आरोप लगाया कि अमर सिंह ने खेत की मेड़ काट ली थी। जब उनकी भाभी पिंकी ने आपत्ति जताई, तो अमर सिंह, सुधीर, शिवम, सनी और स्वामी लाठी-डंडे लेकर आए और पिंकी, शशि तथा रीता पर फावड़े से हमला कर दिया।

अलीगंज थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि घायल शशि का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर घटना की निष्पक्ष जांच कर रही है तथा वास्तविक कारणों की पड़ताल की जा रही है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.