अलीगंज तहसील परिसर में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक में अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा संभावित दुर्व्यवहार के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया गया। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि सम्मान और गरिमा से कोई समझौता नहीं...
अलीगंज तहसील परिसर में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक में अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा संभावित दुर्व्यवहार के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया गया। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि सम्मान और गरिमा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और किसी भी प्रकार के असहयोग या अभद्र व्यवहार के खिलाफ पूरा अधिवक्ता समाज एकजुट होकर आवाज उठाएगा।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का अभिन्न हिस्सा हैं, इसलिए तहसील परिसर में उनके साथ गरिमापूर्ण व्यवहार सुनिश्चित किया जाना चाहिए। अधिवक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि किसी कर्मचारी या अधिकारी द्वारा किसी भी अधिवक्ता का अपमान होता है तो उसके विरोध में सामूहिक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में अरुण कश्यप, अरविंद सोनी, वेद प्रकाश यादव, शिवांग दुबे, संजय यादव, शैलेंद्र चौहान, कमलेश वर्मा, अमित राजपूत, राहत अली, प्रशांत सक्सैना, भेरू सिंह, निखिल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।