अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा के अलीगंज में चोरी की वारदात : इनवर्टर-बैटरी और सिलेंडर चोरी

एटा | 03-Jan-2026 04:01 AM | 343 |
एटा
इनवर्टर-बैटरी और सिलेंडर चोरी

एटा।उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अलीगंज कोतवाली क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक रिटायर्ड नगर पालिका कर्मी के घर को निशाना बनाते हुए इनवर्टर, बैटरी, गैस सिलेंडर सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया।

पीड़ित रिटायर्ड नगर पालिका कर्मचारी हरिश्चंद्र यादव मोहल्ला कटरा राजा का रामपुर, अलीगंज के निवासी हैं। वह मुक्का कॉलोनी स्थित अपने मकान में परिवार के साथ रहते हैं। सर्दियों की छुट्टियों के चलते परिवार गांव गया हुआ था, इसी दौरान चोरों ने सूना मकान पाकर दरवाजे के कुंडे तोड़ दिए और घर में प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

सुबह जब हरिश्चंद्र यादव वापस लौटे तो घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। इसके बाद उन्होंने तत्काल अलीगंज थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है।

क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.