अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा के BSF जवान शैलेंद्र सिंह का निधन : राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

एटा | 04-Nov-2025 07:15 AM | 343 |
एटा
राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

जनपद एटा के नगला बंदी गांव के रहने वाले 35 वर्षीय बीएसएफ जवान शैलेंद्र सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया। सोमवार दोपहर गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग अंतिम विदाई देने पहुंचे और नम आंखों से जवान को श्रद्धांजलि दी।
जानकारी के अनुसार, शैलेंद्र सिंह बीएसएफ में कांस्टेबल जीडी के पद पर भोपाल में तैनात थे। उन्होंने वर्ष 2012 में बीएसएफ जॉइन की थी। बीते दिनों वे 18 नवंबर को दिवाली के अवसर पर अपने बीमार पिता से मिलने घर आए थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
जवान के निधन की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर फैल गई। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे नगला बंदी गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.