एटा। जिले के किदवई नगर में शुक्रवार रात एक 15 वर्षीय किशोरी ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान शब्वन की पुत्री इलमा के रूप में हुई है।परिजनों ने बताया कि घटना के समय घर में...
एटा। जिले के किदवई नगर में शुक्रवार रात एक 15 वर्षीय किशोरी ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान शब्वन की पुत्री इलमा के रूप में हुई है।
परिजनों ने बताया कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। परिवार के सभी सदस्य पास ही ताऊ के घर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। लौटकर आए तो किशोरी का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला।
सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वॉड को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई। टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
किशोरी के भाई फूल मियां ने बताया कि परिवार में किसी तरह का विवाद नहीं था। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।