अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा में महिला छत से गिरी, गंभीर घायलः : मेडिकल कॉलेज से हायर सेंटर रेफर

एटा | 04-Nov-2025 05:19 AM | 343 |
एटा
मेडिकल कॉलेज से हायर सेंटर रेफर

एटा में घर की छत से गिरने से 60 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें तुरंत वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
यह घटना थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के चंदननगर की है। जानकारी के अनुसार, शिला (60) पत्नी महेश सिंह अपने घर की छत पर किसी काम से गई थीं। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिर गईं।
गंभीर चोट लगने के बाद परिजनों ने उन्हें निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया। परिजनों का कहना है कि शिला के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.